श्री साईं पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया “बाल दिवस कार्नीवल”

काशीपुर / उत्तराखंड,,,,श्री साई पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस कार्निवल बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, खुशियों और गतिविधियों से भर गया।

इस वर्ष के कार्निवल में मुख्य आकर्षण मनोरंजक खेल स्टॉल और सुव्यवस्थित खाद्य काउंटर रहे। छात्रों ने पूरे जोश के साथ विभिन्न मज़ेदार खेलों में भाग लिया। पूरे परिसर में बच्चों की हंसी, तालियों और उत्साह की गूंज दिखाई दी।

सभी गतिविधियों को शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ ने अत्यंत सुचारू रूप से संचालित किया, जिससे प्रत्येक बच्चे को आनंद लेने का पूरा अवसर मिला।
खाद्य स्टॉल भी बच्चों के लिए विशेष आकर्षण बने रहे। विद्यार्थी अपने मित्रों के साथ कार्निवल के माहौल का पूर्ण आनंद लेते दिखाई दिए।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। श्री साई पब्लिक स्कूल में आयोजित यह बाल दिवस कार्निवल विद्यार्थियों के लिए खुशी, मनोरंजन और यादगार पलों से भरा एक सफल आयोजन साबित हुआ।





