देहरादून-उत्तराखण्ड़

शौर्य दिवस पर सी एम् धामी का बड़ा ऐलान,शहीदों के आश्रितो को मिलेंगे 1.5 करोड़ ₹

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,देहरादून में विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश प्रथम की भावना होनी चाहिए। शहीदों के परिवार को 50 लाख की मदद। सेना परिवार के साथ सरकार खड़ी। शहीदों के परिवारों को 1.5 करोड़ की मदद। हम लोग दुनिया को अपना घर मानते हैं। कोरोना के समय में कई देशों की मदद की। भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन दी। 100 से अधिक देशों को वैक्सीन भेजी।
सीएम धामी ने कहा कि वर्ष 1971 में भारतीय सेना ने अपने उत्कृष्ट सैन्य नेतृत्व, कुशल रणनीति और अदम्य साहस से विश्व इतिहास की एक निर्णायक विजय अर्जित की, पाकिस्तानी सेना ने हमारे रणबांकुरों के आगे घुटने टेक दिए। विजय की यह शौर्यगाथा भारतीय सेना के पराक्रम, अनुशासन और बलिदान का शौर्यपूर्ण इतिहास है, जो प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व और प्रेरणा का (Vijay Diwas 2025) शाश्वत स्रोत रहेगी। यह दिन उनके पराक्रम को नमन करने और उनके अद्वितीय जज्बे को याद करने का अवसर है। उनकी वीरता भारत की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
बता दें कि हर साल 16 दिसंबर को पूरे देश में हर्ष और सम्मान के साथ विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के पराक्रम को नमन (Vijay Diwas 2025) करने और उनके अद्वितीय जज्बे को याद करने का अवसर है। जनरल ए ए खान नियाजी के नेतृत्व में लगभग 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने हथियार डाल दिए थे। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़े आत्मसमर्पण में से एक था।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close