उत्तरप्रदेश

विवेकानन्द इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में बौद्धिक परीक्षा सम्पन्न

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
*इटावा।एस.एम.जी.आई.ग्रुप के विवेकानन्द इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी (VIMT) को विद्या भारती द्वारा आयोजित भारत बौद्धिक परीक्षा हेतु नोडल सेन्टर बनाया गया।इस परीक्षा में बी.बी.ए.,बी.सी.ए. एवं डी फार्मा के कोर्स के 163 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।जिसमें बी.बी.ए.,बी.सी.ए.के 150 छात्र/छात्राएं एवं डी फार्मा के 13 छात्र/छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया।परीक्षा का आयोजन शनिवार को महाविद्यालय कैम्पस में किया गया।इस परीक्षा में 150 छात्र उपस्थित एवं 13 छात्र/छात्राएं अनुपस्थित रहे।
*ग्रुप के डायरेक्टर डा.यू.एस. शर्मा ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।डायरेक्टर यू. एस.शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की बौद्धिक परीक्षाएं विद्यार्थियों में ज्ञान,तार्किक क्षमता एवं राष्ट्रीय विषयों के प्रति जागरूकता को बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।*
प्राचार्य एवं परीक्षा संयोजक डा.सीमा तिवारी,मुख्य संयोजक नीतू सक्सेना एवं सह संयोजक सुनीता डुडेजा ने भी परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया।परीक्षा प्रभारी सूरज प्रकाश सिंह,सह परीक्षा प्रभारी उदित कुमार जैन एवं स्टाफ मेम्बर्स अभिषेक मिश्रा,संजय कश्यप कीर्ति शर्मा,निधि सिंह, अभिषेक गौतम,मो.सलमान रजत कश्यप ने परीक्षा के सफल संचालन में महत्तपूर्ण भूमिका निभायी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close