वाराणसी/उत्तरप्रदेश

विडिए उपाध्यक्ष और मोहनसराय किसान संघर्ष समिति संग हुई मैराथन बैठक

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

उच्च न्यायालय के अंतरिम स्थगन आदेश के अक्षरश: पालन एवं दोषी अधिकारियो पर जांच कर कठोर कार्यवाई पर बनी सहमति

दोषी अधिकारी एल बी दुबे ट्रान्सपोर्ट नगर योजना कार्य से हटाये गये,बैठी जांच

वाराणसी :- 21 फ़रवरी शनिवार को सायं चार बजे से मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर किसान संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक एवं अधिवक्ता विनय शंकर राय “मुन्ना” के नेतृत्व में किसानो और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा सहित किसानो और विडिये की लीगल टीम की मैराथन बैठक हुई | मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना में उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेशों पर विभिन्न बिंदुओं पर विन्दुवार लीगल टीम की विस्तृत चर्चा हुई जिसमें निष्कर्ष निकला कि वर्तमान समय में उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा 21 नवम्बर 2023 से स्थगन आदेश चला आ रहा है जिसका अक्षरश: पालन होगा | विनय राय “मुन्ना” ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को स्थगन आदेश के बावजूद विडिये अधिकारियो के अवैधानिक कृत्य की जीपीएस ट्रैकर फोटो एवं विडियो देकर कठोर कार्रवाई की मांग किया जिसपर एल बी दुबे को ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से हटाते हुये निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिये जिसपर किसान प्रतिनिधि मण्डल की सहमति बनी |

वार्ता में प्रमुख रूप से एडवोकेट विनय शंकर राय “मुन्ना राय” एडवोकेट राजेश प्रसाद सिंह,एडवोकेट नित्यानंद राय, एडवोकेट शैलेन्द्र राय,उदय प्रताप,विजय नारायण वर्मा,अमलेश पटेल आदि रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button