लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल में द्विदिवसीय वार्षिक खेलकूद का हुआ आयोजन

इन्तिजार अहमद खान
इटावा।मानिकपुर मोड़ पर स्थित लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विनय कुमार डेप्युटी डायरेक्टर लायन सफारी इटावा ने फीता काट कर किया।प्रथम दिवस में प्री नर्सरी से कक्षा 1 तक के बच्चों के विभिन्न खेल हुए।प्री नर्सरी के बच्चों के अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ खेल में हिस्सा लिया और बाद में जुम्मा डांस किया।मुख्य अतिथि ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद का अहम योगदान है इसलिए बच्चों को प्रोत्साहित करते रहें।
विशिष्ट अतिथि राजीव चौहान पर्यावरणविद ने अपने संबोधन में बच्चों और अभिभावकों को खेल और पर्यावरण के महत्व बताये।
इस अवसर पर जनपद के साइंस के विशेषज्ञ शिक्षक आनंद मित्तल सर,कमलेश कांत यादव,विद्यालय के अध्यक्ष कमल सिंह,कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह,डायरेक्टर मंजेश जी व प्रिंसिपल कार्व यादव मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





