राशिद नसीम ने लखनऊ को ठिकाना बनाकर अपने भाई व गिरोह के अन्य सदस्यों की मदद से पूरे देश में ठगी का साम्राज्य फैलाया

प्रयागराज के करेली की गलियों से निकलकर राशिद नसीम ने लखनऊ को ठिकाना बनाकर अपने भाई व गिरोह के अन्य सदस्यों की मदद से पूरे देश में ठगी का साम्राज्य फैलाया था। उसने रियल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी बनाई। इसके बाद महज पांच वर्षों में अरबों रुपये का खेल कर दिया। वसूली व कब्जे के लिए दबाव बना तो लखनऊ छोड़ दिल्ली चला गया। इसके बाद दुबई भाग गया।
राशिद को यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर यूपी समेत कई राज्यों में 554 मुकदमे दर्ज हैं।प्रयागराज के करेली निवासी राशिद नसीम ने शाइन सिटी की स्थापना 2013 में की। पहला कार्यालय प्रयागराज में खोला। इसके छह माह के अंदर ही उसने गोमतीनगर के एसआरएस मॉल के सामने लग्जरी कार्यालय खोला। महज तीन वर्ष में पूरे देश में अपने एजेंटों के जरिए नेटवर्क फैलाया। अरबों रुपये भूखंड पर निवेश करवाए, अब ED और अन्य ऐजेसिया उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर रही हैं
























