करनाल-हरियाणा

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

30 अक्टूबर 2025 तक ऑफलाइन माध्यम से करें आवेदन

करनाल, 22 अक्तूबर। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य स्तर पर पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड, कल्पना चावला शौर्य अवॉर्ड, बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवॉर्ड, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सामाजिक कार्यकर्ता अवॉर्ड, महिला उद्यमी अवॉर्ड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय उपलब्धि प्राप्त की गई है, वे जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से 30 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि पुरस्कार लेने की पात्र महिलाएं अपना आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर 30 अक्तूबर 2025 जमा करवा सकती हैं। आवेदक अपने आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज एवं अपनी नवीनतम पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जमा करवाएं। आवेदन फॉर्म व पात्रता शर्तों की अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट http://www.wcdhry.gov.in/ पर अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय, प्रथम तल, फायर ब्रिगेड कार्यालय, सेक्टर-4, करनाल व दूरभाष संख्या 0184-2270175 पर संपर्क कर सकते हैं।

इन श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

  1. इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड के तहत जिन महिलाओं द्वारा कठिन परिस्थितियों के दौरान भी जनसेवा में सराहनीय कार्य किया गया हो व अन्य महिलाओं व बच्चों के लिए रोल मॉडल रही हों, उन्हें एक लाख पचास हजार रुपए की राशि बतौर पुरस्कार प्रदान की जाएगी।
  2. कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के तहत जिन महिलाओं द्वारा अपने जीवन में जोखिम उठाकर कोई बहादुरी का कार्य किया गया हो, उन्हें एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  3. बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड में महिला पंचायत नेता, ब्लाक समिति की महिला अध्यक्ष/सदस्य, जिला परिषद की महिला अध्यक्ष/सदस्य, नगर निगम की महिला अध्यक्ष/सदस्य द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कि महिला साक्षरता, स्वास्थ्य व पोषण, महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह व लिंगानुपात में सुधार इत्यादि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया हो, ऐसी महिलाओं को एक लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाती है।
  4. लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के तहत जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक हो तथा जिनके द्वारा रचनात्मक कार्य, सराहनीय कार्य, प्रशासनिक कौशल के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया हो एवं जिन्होंने समाज व राष्ट्र की जनसेवा/भलाई के नाम ताउम्र समर्पित की हो, उन महिलाओं को 51 हजार रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
  5. वुमेन आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड के तहत जिन महिलाओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित क्षेत्र में कार्य या कोई सराहनीय उपलब्धि प्राप्त की गई हो अथवा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय व प्रशंसनीय उपलब्धि प्राप्त की गई हो उन्हें 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  6. जिन महिलाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर प्रशंसनीय कार्य किया हो या महिलाओं की शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह रोकने, टीकाकरण या पोषण सम्बंधित कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई है, उन महिलाओं को 21 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।
  7. सरकारी कर्मचारी श्रेणी में जिन महिलाओं द्वारा नैतिक कार्यों के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया हो, महिला खिलाड़ी जिन महिलाओं द्वारा खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की हो, उन्हें 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी में जिन महिलाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर महिलाओं की शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, टीकाकरण या पोषण संबंधी कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई हो और पिछले 5 वर्षों में प्रशंसनीय कार्य किए हों, उन्हें इनाम राशि स्वरूप 21 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  8. महिला उद्यमी श्रेणी में जिन महिलाओं द्वारा व्यापार व उद्योग क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया हो, उन्हें 21 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। इनके अतिरिक्त स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रेणी में भारत सरकार द्वारा पिछले वर्ष आये हुए नामांकन में से चयन करेगी उन्हें 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close