ये खबर डराने वाली है। अब अंडा भी सुरक्षित नहीं रहा है

कर्नाटक की एक कंपनी के अंडों में प्रतिबंधित रसायन नाइट्रोफ्यूरान मिला है। इसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पूरे देश में अंडों की जांच के निर्देश दिए हैं।
नाइट्रोफ्यूरान सिंथेटिक एंटीमाइक्रोबियल ड्रग है। मुर्गी, मछली, झींगा जैसे पशु-उत्पादों में बीमारी रोकने के लिए दिया जाता था। भारत समेत कई देशों में खाद्य पशुओं में इसका इस्तेमाल प्रतिबंधित किया गया है।
पशुओं को नाइट्रोफ्यूरान देने पर इसके अवशेष मांस, अंडे और मछली में रह जाते हैं। इन्हें खाने से यह इंसानों में प्रवेश कर जाता है।
इससे कैंसर का खतरा, लिवर को नुकसान, किडनी डैमेज, आंतों और पाचन तंत्र की समस्याएं, इम्यून सिस्टम कमजोर होना, लंबे समय में जीन पर असर।यह शरीर में जाकर टूटता नहीं, बल्कि जमा होता है। इसलिए भारत सहित कई देशों में खाद्य पशुओं में इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।





