लखनऊ-उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम यूपी दिवस–2026 की तैयारियों की प्रगति को लेकर उच्चाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और सामर्थ्य को वैश्विक मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का माध्यम बने।

आगामी 24 से 26 जनवरी तक प्रदेश के सभी जनपदों, देश के सभी राजभवनों एवं विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में यूपी दिवस का भव्य आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर यूपी दिवस–2026 का मुख्य समारोह आयोजित होगा। प्रदेश की ऐतिहासिक और वैचारिक विरासत को जनमानस से जोड़ने के लिए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल, वंदे मातरम्-आनंद मठ और पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होल्कर से जुड़े नाट्य मंचनों का आयोजन किया जाएगा।

भारतेंदु नाट्य अकादमी द्वारा वंदे मातरम् रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आनंद मठ आधारित विशेष प्रस्तुतियां प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त रूप देंगी।

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यूपी दिवस–2026 के अवसर पर देश-विदेश में बसे प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों से संवाद स्थापित किया जाए। इसके साथ ही राजभवनों व दूतावासों में माननीय मंत्रीगण की उपस्थिति में आयोजन किया जाए, वहीं जनपद स्तर पर उद्यमी, किसान, खिलाड़ी, वैज्ञानिक, महिलाएं एवं उत्कृष्ट नागरिक ‘यूपी गौरव’ सहित विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किए जाएं।

*यूपी दिवस–2026 को जनउत्सव का स्वरूप देते हुए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, नाट्य मंचन, लोक-संगीत, ओडीओपी, ओपन माइक, नुक्कड़ नाटक और आधुनिक तकनीक आधारित 3-D, VR, 360° टूर व लघु फिल्में, क्विज प्रतियोगिताएं और छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित होंगी। ‘विकसित यूपी–विकसित भारत’ थीम पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close