मानवाधिकार आयोग का सख़्त एक्शन मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कटघरे में नया मुरादाबाद मामले मे 9 मार्च तक मांगी रिपोर्ट,नहीं तो कार्रवाई तय!
मानवाधिकार आयोग का सख़्त एक्शन
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कटघरे में
नया मुरादाबाद मामले मे 9 मार्च तक मांगी रिपोर्ट,नहीं तो कार्रवाई तय!
मुरादाबाद।आईरा न्यूज!
नया मुरादाबाद में सामने आए गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में State Human Rights Commission, Uttar Pradesh ने कड़ा रुख अपनाते हुए Moradabad Development Authority को नोटिस जारी कर दिया है। आयोग ने साफ शब्दों में निर्देश दिए हैं कि मामले की गहन व निष्पक्ष जांच कर 09 मार्च 2026 तक विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाए—देरी या लापरवाही पर सख़्त कार्रवाई तय मानी जाएगी।

वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स के मुरादाबाद मंडल के डायरेक्टर संदीप सिंह की शिकायत को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए MDA के सचिव को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट है कि जांच प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता संदीप सिंह को शामिल करना अनिवार्य होगा और तथ्यों को दबाने या टालमटोल की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है।
सूत्रों के अनुसार, मामला नया मुरादाबाद स्थित MDA कॉलोनी से जुड़ा है, जहाँ प्रशासनिक मनमानी और नागरिक अधिकारों के हनन के आरोप लगे हैं। आयोग ने प्रकरण को 10 मार्च 2026 को पुनः सूचीबद्ध करते हुए संकेत दिया है कि रिपोर्ट असंतोषजनक होने पर कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।
मानवाधिकार आयोग की इस कार्रवाई के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण पर दबाव चरम पर है। अब देखना यह है कि MDA समयबद्ध, निष्पक्ष रिपोर्ट देता है या आयोग को दंडात्मक कार्रवाई के लिए आगे बढ़ना पड़ता है।






