उत्तरप्रदेशनई दिल्लीन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

महिला को प्राप्त हो रही अश्लील कॉल्स और धमकियों के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

महिला को प्राप्त हो रही अश्लील कॉल्स और धमकियों के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज

बिजनौर, 24 अप्रैल 2025: सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. मोहम्मद तारिक ज़की, जो वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी हैं, ने आज मानवाधिकार आयोग में एक गंभीर शिकायत दर्ज की है।उन्होंने दैनिक जनवाणी समाचार पत्र में धामपुर संवादाता भूपेंद्र सिंह उर्फ सोनू द्वारा प्रकाशित समाचार शीर्षक “भाजपा सरकार में महिलाओं को मिल रही धमकियां” का संज्ञान लेते हुए राज्य मानवाधिकार आयोग से पीड़िता को न्याय दिलाने की अपील दायर की इस शिकायत में उन्होंने एक महिला, श्रीमती सोनी, के खिलाफ किए जा रहे अश्लील कॉल्स और जान से मारने की धमकियों का मामला उठाया है।

दैनिक जनवाणी समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार, श्रीमती सोनी, जो कि मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा, बाड़वान, थाना – धामपुर, जनपद – बिजनौर की निवासी हैं, पिछले कुछ दिनों से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बार-बार अपमानजनक और धमकी भरे कॉल्स प्राप्त कर रही हैं। इन कॉल्स की भाषा अत्यंत आपत्तिजनक है, जिसमें न केवल उन्हें बल्कि उनकी नाबालिग बेटी को भी नुकसान पहुँचाने की धमकी दी गई है।

इस संबंध में पीड़िता द्वारा स्थानीय पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थी, और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से भी इस मामले पर कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन, अब तक न तो कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है और न ही पुलिस ने इस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई की है।

डॉ. ज़की ने इस स्थिति की निंदा करते हुए कहा कि यह न केवल श्रीमती सोनी के मौलिक अधिकारों का हनन है, बल्कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार का भी उल्लंघन है। उन्होंने मानवाधिकार आयोग से अनुरोध किया कि इस गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए, पीड़िता को त्वरित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Oplus_131072

डॉ. ज़की ने यह भी कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष पर्यवेक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने इस शिकायत के साथ प्रमुख दैनिक समाचार पत्र जनवाणी में प्रकाशित संबंधित रिपोर्ट की प्रति भी संलग्न की है।

मानवाधिकार आयोग से उम्मीद की जा रही है कि वे शीघ्रता से इस गंभीर मामले में कार्यवाही करेंगे और पीड़ित महिला को न्याय मिलेगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close