करनाल-हरियाणा

महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में 25 को होगी प्रथम काउंसलिंग

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में 25 को होगी प्रथम काउंसलिंग

बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर-4 वर्षीय कोर्स

करनाल 22 अगस्त

महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल में बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। एडमिशन के लिए प्रथम काउंसलिंग 25 अगस्त सुबह 9 बजे से शुरू होगी जो कि 12 बजे तक चलेंगी।

महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल के माननीय कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर-4 वर्षीय कोर्स के लिए 25 अगस्त को विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट की प्रथम फिजिकल वेरीफिकेशन होंगी, इसी दिन 12 बजकर 30 मिनट पर मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट जारी होगी। बागवानी महाविद्यालय अंजनथली करनाल में 94 सीटों के लिए एडमिशन होंगे जबकि बागवानी महाविद्यालय चांदसौली अम्बाला के लिए 23 सीटों पर एडमिशन किए जाएगे। माननीय कुलपति प्रो. सुरेश ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट mhu.ac.in से या फिर विश्वविद्यालय में आकर प्राप्त की जा सकती है। जो भी विद्यार्थी एमएचयू में एडमिशन लेना चाहते है तो विद्यार्थी अपने पूरे कागजात साथ लेकर आए ताकि उन्हें एडमिशन प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि एडमिशन प्रक्रिया में केवल वे ही विद्यार्थी शामिल हो सकते है, जिन्होंने चौ चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा दी हो ओर विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल के लिए आवेदन किया हो।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close