वाराणसी/उत्तरप्रदेश

भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था (भारत) का केदार नाथ द्विवेदी वाराणसी व दिवाकर दुबे मऊ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

संगठन विस्तार को लेकर हुई बैठक,नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी ||

स्वामी कन्हैया महाराज ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को किया सम्मानित ||

परिषद को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम,दो जिलाध्यक्ष बनाए गए ||

भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर ||

नए नेतृत्व के साथ परिषद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प ||

वाराणसी :- भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था (भारत) द्वारा दुर्गाकुंड स्थित कार्यालय में संगठन के विस्तार एवं पदाधिकारियों के चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा विभिन्न जिलों में कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों के चयन पर विचार -विमर्श किया गया |

बैठक में सर्वसम्मति से दो पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें केदार नाथ द्विवेदी को वाराणसी जिलाध्यक्ष तथा दिवाकर दुबे को मऊ जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया | दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज द्वारा जिम्मेदारी प्रदान की गई |

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज ने दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं | स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा कि परिषद में नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई | हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने -अपने जिलों में समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे |

बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button