न्यूज़

भाजपा नेताओं के इशारे पर नाच रहा निगम प्रशासन : सरस्वती

IMG-20250407-WA0021
IMG-20250407-WA0016
IMG-20250407-WA0036
IMG-20250408-WA0022
IMG-20250412-WA0034
IMG-20250412-WA0033
IMG-20250411-WA0013
IMG-20250409-WA0016
IMG-20250409-WA0014
IMG-20250415-WA0032
IMG-20250415-WA0033
IMG-20250416-WA0032
IMG-20250416-WA0049
IMG-20250416-WA0062
IMG-20250416-WA0063
IMG-20250419-WA0031
IMG-20250418-WA0051
IMG-20250417-WA0070
IMG-20250416-WA0065
IMG-20250422-WA0098
IMG-20250422-WA0072
IMG-20250423-WA0029
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड,,,,,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने नगर निगम प्रशासन पर भाजपा सरकार के हाथो की कठपुतली होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों का नगर निगम प्रशासन को कोई भी सरोकार नहीं है। निगम प्रशासन पूरी तरीके से भाजपा सरकार और उसके नेताओं के हाथों के कठपुतली बन चुका है। पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि आज आवारा पशुओं के आतंक से शहर का आम नागरिक डरा सा महसूस कर रहा है। नगर में घूमने वाले गोवंशीय पशु और आवारा कुत्तों के खौफ से कई क्षेत्र में लोगों का निकलना तक दुश्वार हो गया है। नगर में कूड़ा निस्तारण की कोई भी ठोस व्यवस्था निगम प्रशासन के पास नहीं है, जिससे क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि टूटी सड़के और सड़कों पर बहता गंदा सीवर का पानी निगम प्रशासन की पोल खोल रहा है। अफसोस तो तब है जब लक्ष्मीपुर माइनर नहर का बजट आने के बावजूद अभी तक उसका कार्य तक आरंभ नहीं हो पाया। आम नागरिकों को जन्म_मृत्यु प्रमाण तक बनवाने के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि आवारा गोवंशीय पशुओ और लावारिस कुत्तों की रोकथाम के लिए नगर निगम प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। नगर के ठप पड़े विकास कार्यों को यथाशीघ्र आरंभ करवा जाए, अन्यथा कांग्रेसी कार्यकर्ता नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों के कार्यालय और उनके आवास का घेराव करेंगे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close