काशीपुर-उत्तराखण्ड़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की मुख्य शाखा में लगी आग, दमकल विभाग के छूटे पसीने

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,काशीपुर के मुख्य चौराहे एम् पी चौक स्थित बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में बुधवार की देर रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से बैंक मैनेजर का केबिन में रखा एसी, कंप्यूटर, फर्नीचर आदि सामान जल गया। बुधवार की देर रात करीब 11.30 बजे एमपी चौक के पास बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा के अंदर अचानक आग लग गई। आग की सूचना लोगों ने फायर स्टेशन को दी। फायर व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने संपर्क कर बैंक प्रबंधक को मौके पर बुलाया और ताला खुलवाया। जिसके बाद फायर यूनिट ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
फायरकर्मियों ने बताया कि बैंक के अंदर धुआं इतना फैल गया था कि आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर रुककर पंपिंग की गई, जिसके बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया और फैलने से रोका। बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से बैंक मैनेजर का केबिन व उसमें रखा सामान एसी, कंप्यूटर, फर्नीचर, बिजली पैनल, दस्तावेज समेत कई सामान जल गया। बैंक प्रबंधन नुकसान का आकलन कर रहा है। वहीं आग लगने का कारण स्विच बोर्ड में शार्ट सर्किट बताया गया है। हालांकि मामले में विभाग जांच कर रहा है। टीम में चालक संदीप शर्मा, फायरमैन अर्जुन सिंह, फायरमैन आकाश गैरोला, फायरमैन सनी कुमार, महिला फायरकर्मी नीतू नाथ, भूमिका मनराल शामिल रहे। वहीं बैंक मैनेजर अश्विन परमार ने बताया कि वह अभी छुट्टी पर हैं और हैदराबाद में हैं। जब वापस आएंगे तभी नुकसान का आकलन किया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close