उत्तरप्रदेश

बिजली विभाग की टीम से ग्रामीणों की नोक झोंक

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

आसिफ़ राजा

फर्रुखाबाद शमसाबाद।आक्रोशित ग्रामीणों ने आधा दर्जन कर्मचारियों की बाइको के प्लग वायर काटे,सूचना पर पुलिस मौके पर जांच पड़ताल जारी,जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार शहर से लेकर गांव गांव तक विद्युत विभाग द्वारा कैंप के आयोजन जारी है महा कैंप में विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया वसूली तथा छूट का लाभ दिलाए जाने का कार्य रहा जारी है के साथ ही बकायदाओं से बकाया वसूली तथा जमा नहीं करने पर कनेक्शन भी काटे जाने का दौर जारी है इसी कड़ी में रविवार को विद्युत विभाग की टीम के कर्मचारियों में दिनेश कुमार सलीम सफीक विक्रम सिंह प्रमोद कुमार सुग्रीव कुमार नानक राम धीर सिंह देव सिंह तथा सादिक खा सहित लगभग एक दर्जन विद्युत कर्मी नगर के मोहल्ला इमादपुर थम रई वार्ड नंबर 16 में पहुंचे बताते हैं बकाया वसूली अभियान को लेकर जिस वक्त कर्मचारी मोहल्ले की गलियों में पहुंचे तो मुहल्ले के।लोगों के हड़कंप मच गया कर्मचारियों ने बाइको खड़ा कर मोहल्ले की गलियों में पहुंची जिस वक्त कर्मचारी वक्त बकाया वसूली अभियान को लेकर कनेक्शन काटने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे थे इसी दौरान अराजक तत्वो ने दूषित भावनाओं का परिचय देकर बाइकों के प्लग वायर काट दिए यह जानकारी कर्मचारियों को उस वक्त हुई जब ने मौके पर पहुंचे जब कर्मचारियों बाइको को स्टार्ट किया तो बाइके स्टार्ट नहीं हुई गौर से देखने पर पता चला सभी बाईकों के प्लग वायर काटे गए थे उक्त घटना की जानकारी टीम द्वारा शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची शमशाबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की,लाइनमैन सुग्रीव सक्सेना ने बताया विभागीय अधिकारियों के आदेश पर चेकिंग अभियान जारी है रविवार को नगर के मोहल्ला इमादपुर थमरई वार्ड नंबर 16 में बकायेदारो से बकाया वसूली का अभियान जारी था सभी कर्मचारियों द्वारा बाईकों को बाहर खड़ा किया गया था इसी दौरान कुछ अराजक तत्वो द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया उन्होंने बताया सूचना पुलिस को दी गई मौके पर जांच पड़ताल में जारी है,

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close