वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बरेका में 18वीं अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता (पुरुष/महिला) 2025-26 का जोरदार आगाज

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 18-02-2026 को बरेका खेलकूद स्टेडियम में 18वीं अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता (पुरुष/महिला) 2025-26 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, बरेका एवं अध्यक्ष, बरेका खेल संघ श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव ने शांति, एकता और खेल भावना का प्रतीक रंग- बिरंगे गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क के महत्व पर अपना महत्वपूर्ण विचार रखे।

18वीं अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं:-
पुरुष वर्ग: उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, बनारस रेल इंजन कारखाना, पाश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, रेलवे पुलिस बल,उत्तर पश्चिम रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड, पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स।

महिला वर्ग:-उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे,दक्षिण मध्य रेलवे,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे।

उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आज दिनांक 18 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक बरेका खेलकूद स्टेडियम में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर की रेलवे की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बनारस रेल इंजन कारखाना और दक्षिण मध्य रेलवे के बीच खेला गया जिसमे बनारस रेल इंजन कारखाना की टीम ने दक्षिण मध्य रेलवे की टीम को 19-13 से हराकर शानदार विजय प्राप्त किया।
महिला वर्ग में पहला मैच उत्तर रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीमों के बीच खेला गया जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने उत्तर रेलवे की टीम को 24-16 से हरा कर शानदार जीत दर्ज किया।

मैच के दौरान मैदान पर उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन करते हुए वातावरण को रोमांचक बनाए रखा।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) एवं महासचिव, बरेका खेल संघ श्री सुनील कुमार, क्रीड़ा अधिकारी श्री धनंजय सिंह तथा अन्य अधिकारीगण, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री सुशील कुमार सिंह, श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री मनीष कुमार सिंह, श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close