फ़ातिमा ज़हरा अपने चाहने वालों को जहन्नुम की आग से बचाएंगी – मौलाना ज़ैदी

इन्तिजार अहमद खान
इटावा। रसूल अल्लाह की बेटी शहजादी फ़ातिमा ज़हरा की पैदाइश पर इमाम बारगाह घटिया अज़मत अली पर सोजख्वान तसलीम रज़ा और सिटी पोस्ट आफिस के पीछे सराये शेख स्थित मस्जिद में ज़हूर नक़वी की ओर से महफ़िल का आयोजन किया गया।
महफ़िल में तसलीम रज़ा ने कहा सिर्फ अंगड़ाई तो ही ली थी हजरते अब्बास ने, दुश्मन ये समझ बैठा कि हमला हो गया। सलीम रज़ा ने कहा लिख फ़ातिमा ज़हरा की सना ज्यादा, कर देगा करम तुझपे खुदा और ज्यादा। तनवीर हसन ने कहा फ़ातिमा ज़हरा के घर आकर करे जौहरा तवाब, देखकर उनकी बुलंदी आदमी चक्कर मे है। अख्तर अब्बास मोंटू ने कहा इसको मिटा सकेंगी न बातिल की साजिशें, इस्लाम पर है साया ए दामाने फ़ातिमा। सफीर हैदर ने कहा बताऊं कैसे के क्या हैं ज़हरा अली की मुश्किल कुशा हैं ज़हरा, तुम्हारी ताजीम के लिए तो रसूल भी उठ गए हैं ज़हरा। मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने अध्यक्षता करते हुए कहा फ़ातिमा ज़हरा की पैदाइश 20 जमादुससानी 5 बेसत को मक्का में रसूल के घर हुई। फ़ातिमा ज़हरा अपने चाहने वालों को जहन्नुम की आग से बचाएंगी। रसूल की बेटी फ़ातिमा ज़हरा की बराबरी तो मरियम भी नहीं कर सकतीं। मरियम नबी ईसा की मां हैं तो फ़ातिमा ज़हरा 11 इमामों की मां हैं। महफ़िल में सचिन वारसी, अश्शू रिज़वी ने भी कलाम पेश किए। महफ़िल में अल्हाज कमर अब्बास नकवी करबलाई, राहत अक़ील, शावेज़ नक़वी, मो. मियां, मो. अब्बास, दबीरुल हसन, हसन अब्बास, अली साबिर, इबाद रिज़वी, तहसीन रज़ा, राहत हुसैन रिज़वी, मुशीर हैदर, शहजादे, मो. अहमद, मो. हुसैन राहिल, आतिफ एड., शादाब हसन, बिटटू, राहिल सग़ीर, परवेज हसनैन, शौजब रिज़वी, सोनू नक़वी, हम्माद, फ़ातिक, अदनान जाफरी, मिनहाज, शब्बर अक़ील, राहिल सग़ीर, शारिब नक़वी, नुसरत हुसैन, मो. जावेद, राजा, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।





