प्रत्येक मंगलवार को औद्योगिक संस्थान होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कार्मिकों को मिलेगा फायर सेफ्टी प्रशिक्षण

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,,,एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद उधमसिंहनगर में औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा जन-सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के अंतर्गत अब प्रत्येक मंगलवार जनपद के अलग-अलग फायर फायर स्टेशनो क्षेत्र अतर्गत स्थित फैक्ट्रियों, होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों को नियमित रूप से फायर सेफ्टी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
➡️ एसएसपी द्वारा शुरू की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य कार्यस्थलों पर आगजनी की घटनाओं को रोकना, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा कार्मिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यवहारिक रूप से दक्ष बनाना है।
🛑 इसी क्रम में आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को फायर स्टेशन काशीपुर में विशेष फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फायर स्टेशन काशीपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से आए कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।
➡️ प्रशिक्षण का संचालन मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) उधमसिंहनगर के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी काशीपुर चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में फायरमैन नवल प्रभात व फायरमैन अर्जुन सिंह तथा फायर स्टेशन काशीपुर की प्रशिक्षित टीम द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को आग लगने के कारणों, आग के प्रकारों तथा प्रारंभिक स्तर पर आग पर नियंत्रण के उपायों की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई।
➡️ फायर विभाग द्वारा प्रशिक्षण के दौरान Water, CO₂, Foam एवं DCP अग्निशामक यंत्रों का लाइव प्रदर्शन किया गया। साथ ही PASS Technique (Pull–Aim–Squeeze–Sweep) को समझाते हुए प्रतिभागियों से अभ्यास भी कराया गया, ताकि आपात स्थिति में वे बिना घबराहट के अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग कर सकें।
➡️ कार्यक्रम में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी, आपातकालीन निकास मार्गों का उपयोग, भीड़ प्रबंधन, घायलों को प्राथमिक उपचार तथा कार्यस्थल पर समन्वय बनाए रखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विशेष जोर दिया गया।
➡️ आज आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में काशीपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित 20 औद्योगिक संस्थानो से आये 42 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया । प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी 42 कार्मिकों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय व श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा सेफ्टी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे वे अपने कार्यस्थलों पर अग्नि सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका निभा सकें।
➡️ उक्त प्रशिक्षण प्रतिभा करने वाली औद्योगिक संस्थानों के नाम निम्नलिखित है 1-वी-गार्ड इंडस्ट्री, 2-सूर्य रोशनी लिमिटेड 3- प्रकाश पाइप लिमिटेड 4-पशुपति एक्सक्लूजन 5-लोहिया ऑटो इंडस्ट्री 6-फ्रेंड्स ग्लास और ग्लेजिंग प्राइवेट लिमिटेड 7-ए वन टूल पेंटिंग 8-रेड टेप लिमिटेड 9- बेकर्स सर्कल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 10-यूनिको प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड 11-वेक्टर पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड 12-कनाडा स्पेशलिटी विनाइल्स 13-कम फूड्स एलिट प्रोडक्ट 14-उषा एल्युमिनियम प्राइवेट लिमिटेड 15-एनएसजी बेस्टो लिमिटेड, 16-अडोरा टैक्स लिमिटेड 17-आदित्य रबर इंडस्ट्रीज 18 -फिमाकेम इंडिया लिमिटेड 19-गामा इंफ्रापइवेट लिमिटेड 20-श्रवंथी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक संस्थानों ने प्रतिभा किया।
➡️ उल्लेखनीय है कि फायर स्टेशन काशीपुर प्रांगण में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद उधमसिंहनगर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने एवं संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





