असम/गुवाहाटी

पूर्वोत्तर भारत में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने मजबूत की अपनी उपस्थिति – गुवाहाटी में शुरू हुआ दूसरा शोरूम

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी, असम, 23 अगस्त 2025 – भारत के अग्रणी और भरोसेमंद डायमंड ज्वेलरी ब्रांड, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने गुवाहाटी में अपना दूसरा शोरूम भव्य रूप से उद्घाटित किया। यह स्टोर भारत का 86वां शोरूम और पूर्वोत्तर भारत का तीसरा शोरूम है।

इस शोरूम का शुभारंभ हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया, लोकप्रिय असमिया अभिनेत्री प्रीटी क्कोंगना, तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ, जिसने इस अवसर को ब्रांड के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बना दिया।

इस अवसर पर श्री घनश्याम ढोलकिया, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, हरी कृष्णा ग्रुप ने कहा:
“हर नए शोरूम के साथ किसना अपने मिशन ‘हर घर किसना’ को पूरा करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ता है। गुवाहाटी एक जीवंत और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर वाला शहर है, और यहां अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना हमारे लिए गर्व की बात है। यह लॉन्च ग्राहकों को भरोसा, उत्कृष्टता और किफायत के साथ ज्वेलरी उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और गहरा करता है।”

श्री पराग शाह, निदेशक, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कहा:“पूर्वोत्तर भारत हमारे लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण बाजार है और गुवाहाटी हमेशा से ज्वेलरी प्रेमियों का प्रमुख केंद्र रहा है। इस दूसरे शोरूम के साथ हमें विश्वास है कि ग्राहकों को किसना की शुद्धता, गुणवत्ता और सेवा का सर्वोत्तम अनुभव मिलेगा।”
फ्रेंचाइज़ी पार्टनर, श्री निखिल साहा ने कहा:“किसना जैसे प्रतिष्ठित और भरोसेमंद ब्रांड के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। इस नए शोरूम के माध्यम से हम गुवाहाटी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय खरीदारी अनुभव और हर अवसर के लिए उपयुक्त ज्वेलरी प्रदान करना चाहते हैं।”

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी अपने ग्राहकों को अंगूठियों, कानों के झुमके, पेंडेंट्स, नेकलेस, कंगन और ब्रैसलेट्स का विस्तृत संग्रह उपलब्ध कराता है, जो दैनिक पहनावे से लेकर ब्राइडल कलेक्शन तक हर अवसर के लिए उपयुक्त है। ब्रांड लगातार अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और अपने सिद्धांत “हर घर किसना” को साकार कर रहा है।
उद्घाटन के शुभ अवसर पर किसना ने सामाजिक पहल के रूप में 200 वंचित लोगों को भोजन करवाया और एक रक्तदान शिविर का मारवाड़ी युवा सेवा संसथान के साथ आयोजन भी किया, जिससे यह सिद्ध हुआ कि किसना अपने व्यवसाय के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति भी गहरी प्रतिबद्धता रखता है।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close