काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पुलिस से बेखौफ चोरों ने पोर्श कॉलोनी में एक ही रात में चार घरों में की चोरी

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,,नगर क्षेत्र में अपनी धमक का अहसास कराते चोरों ने एक बार फिर पॉश कालोनी को निशाना बनाया है। चोर अलीगंज रोड स्थित पैराडाइज कालोनी फेज-2 से शिक्षक दंपत्ति के घर समेत चार घरों से लाखों का सामान चोरी कर ले गए और जाते वक्त बाहर से दरवाजे का कुंडा लगा गए। पुलिस छानबीन में जुटी है।
उपरोक्त कालोनी निवासी सुरजीत सिंह और उनकी पत्नी बीना जनपद मुरादाबाद, थाना भगतपुर में शिक्षक हैं। वह विवाह समारोह में शिरकत करने परिवार समेत कुंदरकी (मुरादाबाद) गए हुए हैं। शुक्रवार रात चोरों ने सुरजीत सिंह के अलावा कालोनी के ही तरुण गुज्जर के मकान में घुसकर काफी सामान, नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने कालोनी के ही विवेक चौहान और धर्मेंद्र के घर से भी बैटरे चोरी कर लिए।
बताया गया है कि जाते समय चोर बाहर से कुंडा लगा गए। सीसीटीवी कैमरे में चोर घरों से सामान ले जाते दिख रहे हैं। सूचना पर पहुंची पैगा चौकी पुलिस ने घटना के बाबत छानबीन शुरू कर दी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close