काशीपुर-उत्तराखण्ड़

.नेशनल गेम्स फेडरेशन मे उदय राज हिन्दू इंटर कॉलेज के छात्रों ने गाड़े कामयाबी के झंडे

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन ख़म निशा ),,,,नगर के बड़े और प्रतिष्ठित उदयराज हिंदू इंटर कालेज का इतिहास रहा, जहां के छात्र सेना, शासन, प्रशासन, के उच्च पदों पर काबिज रहे हैं, वहीं राजनैतिज्ञ, बड़े बड़े व्यवसायियों तथा उद्योगपतियों ने भी अपनी प्रतिभा के बल पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके साथ साथ राज्य और राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड,सिल्वर, कांस्य जैसे पदक प्राप्त कर यहां के छात्र अपने क्षेत्र तथा विद्यालय का नाम ही नहीं अपितु देश विदेशों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाएं हुए हैं। वहीं कालेज के होनहार प्रतिभाशाली छात्र अनय श्रीवास्तव तथा नोमान रजा खान , गौरव रुहेला, आदर्श चौधरी, अंकुश जिन्होंने राज्य और राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना परचम लहराया। कक्षा 10वीं के छात्र नोमान रजा खान पुत्र मुख्तार खान ने बेंगलुरु कर्नाटका में 5 फरवरी से 9फरवरी तक आयोजित 69वें नेशनल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अंडर -19 बाक्सिंग प्रतियोगिता जबरदस्त प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8 के छात्र अनय श्रीवास्तव पुत्र संदीप श्रीवास्तव ने खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप प्रतियोगिता की राज्य स्तरीय अंडर 14 बैडमिंटन युगल खेल विधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रमाण-पत्र, शील्ड तथा 1500 रुपये नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त की। वहीं अनय ने सागर मध्यप्रदेश में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बैडमिंटन में भी प्रतिभाग कर टाप 16 में अपनी जगह हासिल की थी। वहीं भिवानी हरियाणा में आयोजित 69 वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय एथिलेटिक्स अडर 19 क्रास कंट्री में 11 वीं के छात्र आदर्श चौधरी ने प्रतिभाग कर प्रमाण-पत्र प्राप्त किया वहीं 69 वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बैडमिंटन में छात्र गौरव रुहेला ने अपना परचम लहराया। दिल्ली में राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में छात्र अंकुश ने अपना दमखम दिखाया। विद्यालय भ्रमण पर पहुंचे विद्यालय के पूर्व छात्र जिला जज डायरेक्टर उजाला एकेडमी भवाली प्रदीप पंत और उनकी पत्नी हाईकोर्ट अधिवक्ता मोनिका पंत समेत विद्यालय परिवार ने छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने छात्र खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सही प्रशिक्षण और मानसिक सहयोग के साथ साथ प्रेरणाएं खिलाड़ियों का सही मार्ग प्रशस्त करती हैं।यह उसी का परिणाम है कि दोनों छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से खेलों की विधाओं में जीत हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।इस दौरान विद्यालय कार्यकारिणी सदस्य ऋषि अग्रवाल एडवोकेट मेजर मुनीशकांत शर्मा रोशन लाल वर्मा महेश चंद्र आर्या मनोज शर्मा कौशलेश गुप्ता खेल प्रभारी चौ नवनीत सिंह अधिवक्ता शुभम् सिंघल कपिल भारद्वाज बलजीत सिंह दीपक शर्मा अनिल कुमार सिंह रमेश कुमार पांडेय समेत शिक्षक मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close