उत्तरप्रदेशनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

दबंग नेता की दबंगई रंगदारी मांगने से त्रस्त राशन डीलर ने उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की माँग!

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद। दबंग नेता की दबंगई और रंगदारी मांगने से त्रस्त एक राशन डीलर ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम करमसखेड़ी निवासी महमूद रज़ा अपने गाँव मे ही राशन डीलर है, महमूद रज़ा ने उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद को सोपे शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले सखावत पुत्र नफीस ने उससे कई बार अपनी दबंगई दिखाते हुए हजारो रुपये की रकम उधारी के नाम पर वसूल कर ली प्रार्थी के द्वारा जब अपनी रकम वापस मांगी गई तो आरोपी ने कहा कि तू मुझे 10 हजार रुपये महीना दे नही तो में तेरी शिकायत कर के तेरा राशन डीलर का काम खत्म करा दूंगा।
पीड़ित महमूद रज़ा ने बताया आरोपित दबंग किस्म का शरारती व्यक्ति है जो उससे जबरदस्ती पैसे वसूल करना चाहता है पैसे ना देने पर अधिकारियों से झूठी शिकायतें करता रहता है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button