नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

थोड़ी सी रकम के लालच में पत्नी और दो छोटे बच्चों उनके ही घर से गॉर्डनरीच के कुख्यात समाजविरोधी द्वारा बेदखल करने की कोशिश

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क | विशेष रिपोर्ट

गॉर्डनरीच, कोलकाता।
थोड़ी सी रकम के लालच में पत्नी और दो छोटे बच्चों सहित इनायत अली को उनके ही घर से गॉर्डनरीच के कुख्यात समाजविरोधी शेर खान द्वारा बेदखल करने की कोशिश की गई।

पीड़ित इनायत अली ने न्याय के लिए जब स्थानीय पुलिस से मदद मांगी तो उन्हें कोई ठोस सहायता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने IBG News के संस्थापक माननीय सुमन मुंशी तथा AIRA News Network के संस्थापक माननीय अंब. मोहम्मद तारिक ज़की साहब से संपर्क किया।

दोनों वरिष्ठ पत्रकारों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे हमारी सहयोगी संस्था 3rd Eye Media को सौंपा और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

आज महामहिम उच्च न्यायालय ने इस मामले में महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए थाना प्रभारी (गॉर्डनरीच) को निर्देश दिया है कि इनायत अली और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा पूरे मामले पर विशेष नज़र रखी जाए।

इस कानूनी लड़ाई में पीड़ित पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे माननीय अधिवक्ता एडवोकेट अनंता कुमार दास (Kolkata High Court Bar Association) ने कहा कि “न्याय व्यवस्था में विश्वास रखने वालों के लिए यह आदेश उम्मीद की किरण है।”

🟢 AIRA News Network
सच्चाई, निष्पक्षता और जनहित के प्रति समर्पित।

KolkataHighCourt #KolkataPolice #GardenReach #HowrahNews #WestBengalPolice #IBGNews #AiraNewsNetwork #3rdEyeMedia #JusticeForEnayetAli

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close