अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनने वाली अभियुक्ता को मंगलसूत्र सहित गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आज दिनांक 03.04.2026 को थाना मिर्जामुराद के उ0नि0 अविनाश सिंह एवं म0उ0नि0 अनुजा गोस्वामी (मिशन शक्ति प्रभारी) अपनी पुलिस टीम के साथ ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों तथा वांछित अभियुक्तों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मेहंदीगंज अंडरपास, मिर्जामुराद के पास से अभियुक्ता उषा पत्नी स्व० जिउत, निवासी महाराजगंज परसइया, थाना गाजीपुर कोतवाली, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी का विवरण :
गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से एक लाल रंग का पर्स बरामद हुआ, जिसमें ₹200/- नगद तथा एक सफेद पारदर्शी पन्नी में रखा एक अदद मंगलसूत्र (पीली धातु का लॉकेट सहित, काले मोतियों के टूटे हुए धागे के साथ) बरामद किया गया।

पूछताछ का विवरण :
पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने बताया कि दिनांक 02.04.2026 को ग्राम प्रतापपुर स्थित शीतला माता मंदिर में भीड़ का लाभ उठाकर उसने दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र काट लिए थे। उनमें से एक मंगलसूत्र उसने ₹700/- में बेच दिया, जिसमें से ₹500/- खर्च कर चुकी है तथा शेष ₹200/- उसके पास से बरामद हुए। बरामद मंगलसूत्र उक्त घटना से संबंधित है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.04.2026 को वादिनी द्वारा थाना मिर्जामुराद पर लिखित सूचना दी गई थी कि ग्राम प्रतापपुर स्थित शीतला माता मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा उनका मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया गया। उसी समय एक अन्य महिला का भी मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीने जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिर्जामुराद पर मु0अ0सं0 0092/2026 धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन एवं बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button