थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी पुलिस ने चोरी की मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी :- अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी,पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों,वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी जीआरपी माधो सिंह कांस्टेबल संजय सिंह यादव थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी व आरपीएफ के हेड कांस्टेबल संजय यादव तथा आरपीएफ सीआईबी के कांस्टेबल सतीश यादव के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु व रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वाछिंत वारण्टी के दौरान 30 नवम्बर 2025 को प्लेटफार्म नम्बर एक काशी छोर नाम पट्टिका के पास बने सीमेन्ट के बेंच के पास से एक नफर अभियुक्त जमाल अहमद पुत्र मुन्ना निवासी दुलहीपुर प्लाट शैलपुत्री पोखरी थाना मुगलसराय जिला चन्दौली उम्र 36 वर्ष को मय एक अदद मोबाइल फोन रेडमी कम्पनी नीला आसमानी रंग,टच स्क्रीन IMEI NO 867427056060954(2)867427056060962 सम्बन्धित मु0अ0सं0 269/25 धारा 305/ 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर लिया गया जिसे गिरफ्तार करने वाली टीम के द्वारा थाना हाजा पर लाकर अग्रिम कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया |
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में रजोल नागर प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,कांस्टेबल संजय सिंह यादव थाना जीआरपी कैण्ट,हेड कांस्टेबल संजय यादव आरपीएफ पोस्ट बीएसबी,कांस्टेबल सतीश यादव आरपीएफ सीआइबी बीएसबी की पुलिस टीम शामिल रहीं ||





