करनाल-हरियाणा

डीएलएसए द्वारा सुभद्रा वरिष्ट नागरिक सदन, व निर्मल धाम वरिष्ट नागरिक सदन, में चाय पर चर्चा सेशन आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

डीएलएसए द्वारा सुभद्रा वरिष्ट नागरिक सदन, व निर्मल धाम वरिष्ट नागरिक सदन, में चाय पर चर्चा सेशन आयोजित
करनाल, 22 अगस्त । जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैम्पेन ”सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा“ के अंतर्गत शुक्रवार को सुभद्रा वरिष्ट नागरिक सदन, व निर्मल धाम वरिष्ट नागरिक सदन, में चाय पर चर्चा सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें पैरा लीगल वालंटियर पूजा ने सुभद्रा वरिष्ट नागरिक सदन, व निशा ने निर्मल धाम वरिष्ट नागरिक सदन वरिष्ठ नागरिकों के साथ बातचीत की और भजन गाकर तथा चुटकुले सुनाकर उनका मनोरंजन किया। वालंटियर प्रज्ञा के सौजन्य से वरिष्ट नागरिकों को रिफ्रेशमेंट प्रदान की गई। इस मौके पर वरिष्ट नागरिक सदन सुभद्रा इंचार्ज नीलू भी मौका पर उपस्थित थी।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कि सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि कैम्पेन ”सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा“ के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्थानों जैसे कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नागरिक अस्पताल, एस बी आई बैंक, सेक्टर 12 व मिनी सेक्रेटेरिएट पर हैल्प डेस्क लगाए गए। जिसमें पैरा लीगल वालंटियर द्वारा जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि पैनल अधिवक्ता सुषमा व फ्रंड ऑफिस काॅर्डिनेटर बलकार ने न्यायिक परिसर मे हैल्प डेस्क लगाकर जन साधारण को लोक अदालत के लाभों बारे जानकारी दी और 13 सितंबर को जिला न्यायालय मे लगने वाली नेशनल लोक अदालत से अवगत करवाया। उन्होंने जनसाधारण को अपने लम्बित मुकदमों का लोक अदालत के जरिए निपटारा करने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही जनसाधारण को लोक अदालत बारे जानकारी के पम्पलेट भी वितरित किए।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close