उत्तरप्रदेश

ज्ञान स्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स गेम्स टूर्नामेंट का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। ज्ञानस्थली आवासीय विद्यालय में ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स गेम्स टूर्नामेंट 2025 (स्पर्धा 2.0) कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया।स्पर्धा 2.0 में ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स की सभी टीमों (ज्ञानस्थली कटरा शमशेर खां,विजयनगर, भर्थना औरैया,बिधूना,दिबियापुर) के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा स्वयं के जोश,उत्साह व सकारात्मक ऊर्जा का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था।कार्यक्रम में आउटडोर खेलों में वाॅलीवाल, खो-खो,कबड्डी व क्रिकेट एथलेटिक्स में शाॅटपुट, डिस्कस थ्रो,ऊंची कूद,लंबी कूद,भाला फेंक, दौड़ व रिले रेस तथा इनडोर खेलों में शतरंज, कैरम तथा टेबल टेनिस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पल रही जबरदस्त प्रतिभाओं को खोजा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय समिति के अध्यक्ष (चेयरमैन) शिवप्रसाद यादव ने फीता काटा तथा मां सरस्वती के चरणों की वंदना कर माल्यार्पण किया।सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अध्यक्ष जी का स्वागत फूल मालाएं पहनाकर किया।
विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन), ऊर्जावान,कुशल नेतृत्वकर्ता विनीत यादव ने संयुक्त रूप से रंग बिरंगे गुब्बारों को अनंत आकाश में छोड़कर,सद्भाव, प्रेम का संदेश प्रेषित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का आरंभ जलती हुई मसाल को मैदान में घुमा कर किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में अध्यक्ष जी ने अंचल से आए हुए सभी खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी बच्चों के विद्यालय भवन भले ही भिन्न-भिन्न हैं,लेकिन आप सभी ज्ञानस्थली परिवार के बच्चे हैं।आप सब मिलकर ही इस विद्यालय परिवार का सृजन करते हैं।खेलों का महत्व शारीरिक,मानसिक और सामाजिक विकास के लिए है,क्योंकि वे शरीर को स्वस्थ रखते हैं,तनाव कम करते हैं, अनुशासन सिखाते हैं और टीम भावना व नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।खेल से आत्मविश्वास बढ़ता है और एकाग्रता में सुधार होता है,जिससे समग्र व्यक्तित्व का विकास होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के लगनशील, नेतृत्व में प्रवीण व ऊर्जावान प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी व विद्यालय प्रबंधन प्रमुख शिवमंगल जी,नीरज त्रिपाठी व ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर वासिफ खान सर की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में आयोजित सभी खेलों में विजयी प्रथम तीन प्रतिभागियों को शील्ड,मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में और बेहतर करने के लिए हौसला बढ़ाया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान,भारत माता की जय के जयकारों की गूंज के साथ किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close