छात्रवृत्ती ना मिलने से नाराज़ बी एड के विद्यार्थी होली के बाद महाविद्यालय मे जड़ेंगे ताला

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,छात्रवृत्ति नहीं मिलने से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने बीएड विभाग पर गुमराह करके प्रवेश दिलाने का आरोप लगाया है। विद्यार्थियों ने समस्या का शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर होली के बाद ताला बंदी की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग प्रभारी डॉ. नीरज शुक्ला का घेराव किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बीएड सत्र 2023-25 के विद्यार्थी है। बीएड पाठयक्रम भी पूर्ण हो चुका है। कुछ 2024-26 के भी शामिल है। दो साल बीतने के बाद भी ओबीसी/एसएसी/एसटी करीब बीस विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। समाज कल्याण विभाग ने पोर्टल बंद होने का हवाला देकर छात्रवृत्ति देने से इंकार कर दिया है। वह लगातार कॉलेज, बीएड विभाग, समाज कल्याण विभाग, कुमाऊं विश्वविद्यालय, सीएम हेल्पलाइन आदि से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। वहां पर छात्र रिंकू बिष्ट, अमन चौधरी आदि मौजूद रहे।
























