चौक मे हुई चोरी के प्रति लापरवाही एवं हीलाहवाली रवैया अपनाने से आभूषण व्यापारियो ने व्यक्त किया आक्रोश

चौक थाना क्षेत्र में गहना का संगठित चोरी करने वाले चोर के पकड़ाते ही आभूषण व्यापारियो ने थाने पहुंचकर अपने -अपने जेवरात बरामदगी हेतु व्यक्त किया आक्रोश ||
वाराणसी :- चौक थानान्तर्गत संगठित गिरोह बनाकर चोरी करने वाले शाहिल पंजाबी एवं राजू पंजाबी जो विगत 2 फरवरी को चौक थानान्तर्गत नारियल बाजार निशान्त वर्मा के पुस्तैनी गहना बनाने के कारखाने से 250 ग्राम चोरी कर लिया था जिसकी थाने पर सुनवाई नही होने पर निशान्त अधिवक्ता बंधुओ के साथ पुलिस आयुक्त वाराणसी से मिले जिस पर एसीपी दशाश्वमेध को कार्यवाही हेतु अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने आदेशित किया जिस पर चौकी इन्चार्ज दालमंडी ने रविवार को चोरो को सुबह 11 बजे पकड़ा लेकिन थाना प्रभारी चौक के मुकदमा लिखने में हीलाहवाली से आभूषण व्यापारियो संग अधिवक्ता थाना प्रभारी की एसीपी दशाश्वमेध और उच्च अधिकारियो से शिकायत की |
बताया जा रहा है की निशान्त वर्मा से विनोद कुमार सेठ,दिग्विजय चेतना ज्वेलर्स,बबलू वर्मा बबलू ज्वेलर्स इत्यादि की चोरी कर चुका है लेकिन थाने की हीलाहवाली से चोर का मनोबल बढ़ा है |
























