चोरी की गयी 4 मोटर बाइक बरामद,दो शातिर चोर गिरफ्तार

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,काशीपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे व निशानदेही पर कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 नवंबर 2025 को कुण्डेश्वरी चौराहे के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 475/2025 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज की गई थी। वहीं, दिनांक 5 जनवरी 2026 को उदयराज मैदान से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना पर एफआईआर संख्या 10/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत की गई।
इन दोनों मामलों के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों की पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नौगजा मजार क्षेत्र से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। जांच में बरामद मोटरसाइकिल एफआईआर संख्या 10/2026 से संबंधित चोरी की पाई गई।
अभियुक्तों की निशानदेही पर नौगजा मजार के पास झाड़ियों में छुपाकर रखी गई तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जिनमें से एक मोटरसाइकिल एफआईआर संख्या 475/2025 से संबंधित है। शेष दो मोटरसाइकिलों को धारा 35/106 BNSS के अंतर्गत पुलिस ने कब्जे में लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने काशीपुर एवं आईटीआई क्षेत्र से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
**** गिरफ्तार अभियुक्त
मलखान सिंह पुत्र रूप सिंह
निवासी – कुमाऊ कॉलोनी, कचनाल गाजी, काशीपुर
बलदेव सिंह उर्फ बिरजू पुत्र भजन सिंह
निवासी – रामपुरा, रामनगर रोड, काशीपुर
🏍️ बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण
हीरो होंडा CD डॉन
(चेसिस नंबर: MBLHA11EC89D00854)
— एफआईआर 10/2026 से संबंधित
हीरो स्प्लेंडर प्लस
(चेसिस नंबर: MBLHA11W118MHD09784)
— एफआईआर 475/2025 से संबंधित
स्प्लेंडर प्लस
(चेसिस नंबर: MBLHAS10CGGHC61659)
हीरो होंडा
(चेसिस नंबर: 06L29F26198)
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुके हैं, जिनमें चोरी, अवैध हथियार रखने तथा वाहन चोरी से जुड़े अनेक मुकदमे कोतवाली काशीपुर में दर्ज हैं।
****पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक – हरेंद्र चौधरी
वरिष्ठ उप निरीक्षक – नवीन बुधानी
उप निरीक्षक – कौशल भाकुनी (चौकी प्रभारी कटोराताल)
उप निरीक्षक – गिरीश चंद्रा (विवेचक)
उप निरीक्षक – कंचन पडलिया (विवेचक)
कांस्टेबल – प्रेम सिंह कनवाल (777)
कांस्टेबल – गिरीश मठपाल (960)
कांस्टेबल – ईश्वर सिंह अधिकारी (363)





