अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने वाहन चोरी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

चोरी, लूट,नकबजनी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाहनचोरी के वांछित अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ कल्लू पुत्र महेश प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम वार्ड नं010 चुर्क थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को कस्बा चुर्क राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 01 मार्च 2026 को वादी द्वारा खुद के लोडर वाहन सं0 यूपी 65 केटी 6993 के चोरी होने की दी गयी तहरीर के आधार पर विवेचना हेतु चौकी प्रभारी तेलिया बाग अली अतहर को सौंपा गया था। मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त विकास बियार पुत्र स्वर्गीय नरेश बियार निवासी चुर्क नगर वार्ड संख्या 04 रावर्ट्सगंज जिला सोनभद्र को पूर्व में ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के वाहन लोडर को बरामद किया जा चुका है। तथा जानकारी मिली कि अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ कल्लू फरार चल रहा था। जिसे रविवार को अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ कल्लू पुत्र महेश प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम वार्ड नंबर 10 चुर्क थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना पर चुर्क थाना रावर्ट्सगंज से गिरफ्तार कर चेतगंज थाने पर लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 303(2),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 अली अतहर चौकी प्रभारी तेलिया बाग, उ0नि0 संदीप चौरसिया आदि शामिल रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button