करनाल-हरियाणा

चुनाव में महिलाओं की भूमिका और योगदान अति महत्वपूर्ण : रेखा आनन्द

IMG-20250407-WA0021
IMG-20250407-WA0016
IMG-20250407-WA0036
IMG-20250408-WA0022
IMG-20250412-WA0034
IMG-20250412-WA0033
IMG-20250411-WA0013
IMG-20250409-WA0016
IMG-20250409-WA0014
IMG-20250415-WA0032
IMG-20250415-WA0033
IMG-20250416-WA0032
IMG-20250416-WA0049
IMG-20250416-WA0062
IMG-20250416-WA0063
IMG-20250419-WA0031
IMG-20250418-WA0051
IMG-20250417-WA0070
IMG-20250416-WA0065
IMG-20250422-WA0098
IMG-20250422-WA0072
IMG-20250423-WA0029
previous arrow
next arrow

चुनाव में महिलाओं की भूमिका और योगदान अति महत्वपूर्ण : रेखा आनन्द

महिला मोर्चा सम्मेलन में रेखा आनन्द ने की करनाल से कमल खिलाने की अपील

करनाल, 27 सितम्बर।
शुक्रवार को सैक्टर-14 स्थित कर्ण मंडल वाटिका लॉन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व चेयरमैन श्रीमती रोजी मलिक ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगरनिगम की पूर्व मेयर श्रीमती रेणूबाला गुप्ता मौजूद रही।

इस अवसर पर करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा आनन्द ने महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए चुनाव के इस पर्व में हिस्सा लेकर ज्यादा से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द ने नारी शक्ति का आर्शीवाद लिया और उनका आभार जताया। इस अवसर पर महिलाओं के योगदान और उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में उपस्थित सभी महिलाओं से प्रेरणा लेते हुए समाज के उत्थान और करनाल के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। रेखा आनन्द ने कहा कि चुनाव में महिलाओं की भूमिका और योगदान अति महत्वपूर्ण है। भाजपा ही महिलाओं के मान-सम्मान की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर दिशा में कार्य कर रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किये हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तभी समाज में समृद्धि आएगी। इसके पश्चात गांधीनगर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डोर-टू-डोर अभियान के तहत जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में लोगों को अवगत करवाया और कमल के निशान पर वोट देने की अपील की। इसके बाद काछवा रोड स्थित सूर्य मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना की। आज के कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना काम्बोज, पूर्व पार्षद रजनी परोचा, रेखा आनन्द, देवना आनन्द सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close