चित्रांशी महिला संगठन के होली मिलन समारोह में नशा मुक्ति का संदेश, महिलाओं का हुआ सम्मान

होली मिलन में गूंजे फगुआ-चैता के गीत, चित्रांशी महिला संगठन ने दिया नशा मुक्ति का संदेश ||
रंग,संगीत और सामाजिक संदेश के साथ मनाया गया चित्रांशी महिला संगठन का होली मिलन समारोह ||
सफेद ड्रेस कोड और रंगबिरंगे दुपट्टों के साथ महिलाओं ने मनाया होली मिलन, समाज को दिया नशा मुक्ति का संदेश ||
चित्रांशी महिला संगठन के समारोह में कार्यरत महिलाओं का सम्मान,होली पर नशा मुक्ति का आह्वान ||
वाराणसी :- चित्रांशी महिला संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन 15 मार्च रविवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में किया गया | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.रितु खन्ना रही | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति पर रहा जो हमारे समाज के लिए अभिशाप बनता जा रहा है लोग होली जैसे पावन त्यौहार को नशे से जोड़कर देखते हैं जिसका गलत मैसेज हमारे समाज में जाता है | कार्यक्रम में सभी सखियों ने फगुआ,चैता,जैसे पारंपरिक गीतों से किया फिल्मी गीतों पर नृत्य और हास्य कविता और नशा मुक्ति पर किए गए नाटक ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया सभी सखियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपस में बधाइयां दी |
कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजना श्रीवास्तव के द्वारा किया गया | कार्यक्रम का ड्रेस कोड सफेद था और रंगबिरंगे दुप्पटा ,सभी सदस्य ड्रेस कोड में नजर आ रहे थे | सफेद रंग शान्ति का प्रतीक है और रंगबिरंगा दुपट्टा जिसका ये संदेश है की सभी का जीवन रंगों से भरा रहे | महिला दिवस के उपलक्ष्य में जो कार्यरत महिलाएं हैं उनको डॉ रितु खन्ना के द्वारा सम्मानित भी किया गया जिसमें डॉ.वंदना सिन्हा डीन समाजिक विज्ञान यूपी कॉलेज, प्रोफेसर रंजना श्रीवास्तव,पुष्पा नवोदय विद्यालय खेल टीचर,योगा टीचर रीती श्रीवास्तव,मेडिटेशन टीचर वर्षा प्रधान, प्रिंसिपल रेड रोज आईटीआई कॉलेज रंजना श्रीवास्तव,सामाजिक कार्यकर्ता अंजू श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया |
होली मिलन समारोह मे सैकड़ों महिला सदस्य शामिल रही | कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष रंजना श्रीवास्तव,सचिव, वंदना श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष रीती श्रीवास्तव,पूर्व अध्यक्ष वर्षा प्रधान,मिडिया प्रभारी रंजना श्रीवास्तव सहित इत्यादि सदस्य व पदाधिकारीगण शामिल रही ||




























