करनाल-हरियाणान्यूज़

चारो तरफ बन रहा है भाजपा का माहौल : भगवानदास कबीरपंथी

WhatsApp Image 2025-02-25 at 12.11.09
IMG-20250127-WA0014
IMG-20250127-WA0013
IMG-20250127-WA0012
previous arrow
next arrow

चारो तरफ बन रहा है भाजपा का माहौल : भगवानदास कबीरपंथी

भगवानदास कबीरपंथी को मिला रहा नीलोखेड़ी विधानसभा की जनता का खूब प्यार, स्नेह और समर्थन

नीलोखेड़ी, 30 सितम्बर।
नीलोखेड़ी से भाजपा प्रत्याशी भगवानदास कबीरपंथी ले आज गांव शाामगढ़ एवं सुलतानपुर में टै्रक्टर रैली निलकाकर लोगों से वोट की अपील की। गांव पहुंचने पर भगवानदास कबीरपंथी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भगवानदास कबीरपंथी को लोगों का भारी समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने जनता का सहयोग एवं समर्थन के लिए हाथ जोडक़र लोगों का आभार जताया। जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है भगवानदास कबीरपंथी को लोगों का खूब प्यार, स्नेह और समर्थन प्राप्त हो रहा है। गांव शामगढ़ में ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अलग-अलग गांवों में यह ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है। इस अवसर पर भगवादास कबीरपंथी ने कहा कि आज चारों तरफ भाजपा का माहौल बन चुका है। जनता तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए बेसब्री से अपनी वोट भाजपा के लिए डालने का इंतजार कर रही है। प्रदेश की जनता जल्द ही भाजपा की नीतियों पर विकास की मोहर लगाएगी और तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलेगा और नायब सिंह सैनी पुन: मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अनेक घोषणाएं की है, जिसमें लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक महिला को 2100 रुपये की राशि, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, ग्रामीण अंचल में अव्वल छात्राओं को स्कूटी देने जैसे कई अन्य घोषणाएं शामिल है। भाजपा की सरकार प्रदेश में बनते ही इन सभी घोषणाओं को लागू किया जाएगा और प्रदेश की जनता को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close