काशीपुर-उत्तराखण्ड़

ग्राम गढ़ी इंद्रजीत में संवाद कार्यक्रम में विधायक और पूर्व विधायक ने सुनी जन समस्याएं

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ग्राम गढ़ी इंद्रजीत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा का ग्राम क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद किया। साथ ही कुछ समस्याओं से भी अवगत कराया। विधायक चीमा ने इन समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम भोगपुर, गढ़ीगंज, गढ़ीइंद्रजीत के एक श्मशान घाट की बिल्डिंग के नवीनीकरण हेतु विधायक ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिला पंचायत सदस्य बीनू, प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी, ग्राम प्रधान अजय पाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा बृजेश पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष गुरबख्श सिंह बग्गा, मंडल महामंत्री प्रदीप, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि, उर्मिला, पूर्व प्रधान चांदपुर कमलेश कुमार, वार्ड सदस्य पुष्पा, ग्राम प्रधान खरमासी विजय भारती, ग्राम प्रधान कुंडेश्वरी यश चौधरी, शिवलालपुर दल्लू प्रधान शौर्य दत्त लखेड़ा, ग्राम प्रधान पच्चावाला मनोज, ग्राम प्रधान जुड़का अमित विर्क, ग्राम प्रधान धनौरी रवि कुमार, ग्राम प्रधान प्रतापपुर शेखर आदि उपस्थित रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close