गुवाहाटी में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का भव्य ‘बंपर लकी ड्रॉ 25’ लॉन्च – हर 15 दिन में स्कूटी और मेगा ड्रॉ में कार जीतने का सुनहरा मौका

गुवाहाटी, असम, अगस्त 2025 – भारत के अग्रणी और विश्वसनीय ज्वेलरी ब्रांडों में से एक, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने गुवाहाटी में अपने शॉप-इन-शॉप आउटलेट पर ‘बंपर लकी ड्रॉ 25’ अभियान का शुभारंभ किया। इस भव्य कार्यक्रम ने शहर के ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया।
इस अभियान के तहत, हर ₹25,000 की खरीदारी पर ग्राहकों को लकी ड्रॉ में भाग लेने का मौका मिलेगा।
मुख्य आकर्षण:
• हर 15 दिन में एक स्कूटी (6 हफ्ते तक, दिवाली तक)
• मेगा लकी ड्रॉ में एक कार
ग्राहकों को बिलिंग के समय विशेष कूपन कोड मिलेगा, जिसे फिजिकल वाउचर पर लिखकर उन्हें दिया जाएगा और “Coupon Issued” की मोहर बिल पर लगेगी। यह कूपन ग्राहक शो-रूम में लगे बॉक्स में डाल सकेंगे।
अभियान के दौरान गुवाहाटी से 5 स्कूटी और 1 कार विजेताओं को दी जाएगी।
श्री घनश्याम ढोलकिया, फाउंडर एवं एमडी, हरी कृष्णा ग्रुप, ने कहा:
“हमारे ग्राहक हमारी सफलता की नींव हैं। ‘बंपर लकी ड्रॉ 25’ हमारे ग्राहकों के विश्वास और रिश्ते का उत्सव है। इस बार पूरे भारत में 1,200 से अधिक वाहन इनाम के रूप में दिए जाएंगे – यह उत्सव हर घर तक पहुंचेगा।”
श्री पराग शाह, डायरेक्टर, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, ने कहा:
“ज्वेलरी हमेशा से खुशियों से जुड़ी रही है। इस अभियान के जरिए हम गुवाहाटी के ग्राहकों को भी ज्वेलरी खरीदारी का रोमांच और बड़े इनाम जीतने की खुशी देना चाहते हैं।”





