उत्तरप्रदेश

गरीबों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नही – अधिशासी अभियंता

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। शहर के गरीबों और मजलूमों को कड़ाके की सर्दी से निजात दिलाने के उद्देश्य से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था वरदान वेलफेयर सोसायटी की ओर से गरीबों को कम्बल का वितरित किये गए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
वरदान वेलफेयर सोसायटी के ग्वालियर रोड स्थित बाह अड्डा पर सोसायटी के अध्यक्ष मो. कासिम अंसारी के प्रयास से मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा विद्युत वितरण खण्ड प्रथम ने शहर के गरीबों और मजलूमों को कड़ाके की सर्दी से निजात दिलाने के उद्देश्य से कम्बल वितरित करते हुए कहा कि गरीब की सेवा ही प्रभु की सेवा है। ऐसे कार्य समय समय पर करते रहने चाहिए। इनकी सेवा से बड़ी कोई सेवा नही होती इस कारण इनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। कासिम अंसारी और उनकी टीम ने गरीबों को ठंड से निजात दिलाने के लिए आज जो कम्बल वितरण कार्यकम किया वह काबिले तारीफ और अविस्मरणीय है। वरदान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मो. कासिम अंसारी ने कहा कड़ाके की सर्दी में जब गरीबों के चेहरे पर मुस्कान दिखती है तो हमे अंदर से सुकून प्राप्त होता है। गरीबों की मदद करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। इस ठंड के मौसम मे गरीबों के चेहरे में मुस्कान लाना पुनीत कार्य है। श्री अंसारी ने कहा कि वरदान वेलफेयर सोसायटी का मुख्य उद्देश्य गरीबों की सेवा करना है। समाजसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। कासिम अंसारी ने टीम के साथ मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा विद्युत वितरण खण्ड प्रथम का शाल उढ़ाकर स्वागत किया। कम्बल वितरण कार्यकय में बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष इदरीस अंसारी, राजीव पाल, हाफिज मो. रईस, हाफिज मो. आबिद, फजलुर्रहमान अंसारी, अब्दुल जब्बार, इजहार राईन, डा. हसन अफरोज, मो. हसीन, इरफान अहमद, फुरकान अंसारी, शाहिद अख्तर, जीशान अंसारी, राशिद अंसारी, डा. मो. रफी, शावेज़ नक़वी का सराहनीय योगदान रहा।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close