उत्तरप्रदेश

कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा परिनिर्वाण शब्द बौद्ध परंपराओं से जुड़ा है यह उस व्यक्ति को संदर्भित करता है जिसने अपने जीवन काल में और मृत्यु के बाद परिनिर्वाण प्राप्त किया है।
गोष्टी को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा ने कहा 6 दिसंबर को समाज में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की उपलब्धियां के लिए उनके अथाह योगदान की स्मृति में मनाया जाता है। बाबा साहब ने कहा था कि हमें हर समस्या का सामना करते हुए अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए व्यक्ति अपनी योग्यता एवं क्षमता से उच्च स्थान एवं सम्मान प्राप्त करता है।मासिक बैठक हुई जिसमें ये निर्णय लिया गया कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर महारैली को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाअध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पी.सी.सी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा, मैनपुरी प्रभारी करण सिंह राजपूत, ललित दुबे, कृपाराम राजपूत, एडवोकेट आलोक दुबे, आसिफ जादरान (एन.एस.यू.आई जिला अध्यक्ष), प्रदीप द्विवेदी आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस मौके पर कानपुर प्रभारी मखलू पांडेय, पी.सी.सी. अरुण यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, श्रीमती मालवती, शहर अध्यक्ष सरला जाटव, मो. इकबाल, पुष्पा देवी, अमिका, अंसार अहमद, श्रीमती कृष्णा देवी, शिवदीप, श्याम, रामसुंदर दुबे, श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा, प्रेमकांत यादव, महेंद्र प्रताप सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष बसरेहर) आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close