उत्तराखंड

कर्णप्रयाग के घूसखोर आबकारी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

कर्णप्रयाग / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,विजिलेंस ने एक बार फिर उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की। टीम ने आज कर्णप्रयाग में आबकारी इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत की की थी कि चमोली में उसकी शराब की दुकान की सब दुकान जो उसका पार्टनर चला रहा है उसका राजस्व नियमित रूप से दिया जा रहा है। आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर जयबीर ने निकासी पास न होने का भय दिखाकर पैसे मांगे। जिसके एवज में उसे 30 हजार रुपये दिए जा रहे थे। टीम ने आरोपी को उसके घर से रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बता दें कि शनिवार को विजलेंस ने जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पौड़ी में कानूनगो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button