ऋण वसूली समाधान दिवस पर 328 ऋणियों से दो करोड पैंसठ लाख की वसूली

इन्तिजार अहमद खान
इटावा। राष्ट्रीय लोक अदालत के ऋण वसूली समाधान शिविर में भारतीय स्टेट बैंक इटावा क्षेत्रीय कार्यालय के समाधान शिविर का उदघाटन जनपद न्यायधीश श्री रजत सिंह जैन ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व जिलाजज को भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मिथलेश कुमार एवं अवकाश प्राप्त प्रबंधक प्रतिमा शंकर दीक्षित ने बुके प्रदान कर शिविर पर स्वागत किया। इस ऋण वसूली शिविर पर स्टेट बैंक ने 328 ऋणियों से दो करोड पैंसठ लाख की वसूली ऋण समाधान दिवस के अंतर्गत की। इस अवसर पर झांसी प्रशासनिक कार्यालय से प्रबंधक क्रेडिट, अभिषेक पांडेय, मुख्य प्रबंधक इटावा नवनीत सिंह राठौर, मुख्य प्रबंधक ऋण क्षेत्रीय कार्यालय, संजीव कुमार मुख्य प्रबंधक अमित कुमार सिंह प्रतिभा शंकर दीक्षित, नीरज तिवारी शाखा प्रबंधक, अभय प्रताप सिंह तथा सभी शाखाओं के शाखा प्रबंधक तथा फील्ड ऑफिसर मौजूद रहे।





