उत्तराखंड

आगजनी,तोड़फोड़ एवं बलवा करने के आरोप में भाजपा नेता सहित 200 लोगो पर मुकदमा दर्ज

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,चार दिन पूर्व 26 सितंबर कि रात मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत छड़ायल गैस गोदाम रोड पर स्थित कारोबारी नूर मोहम्मद के घर में तोड़फोड़ आगजनी और वाहनों को फूंकने के मामले में पुलिस ने भाजयुमो के नेता व साथी समेत 200 अज्ञात लोगों पर तोड़फोड़ आगजनी और बलवा करने के धाराओं में मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जिसमे कुछ महिलाएं भी शामिल है. पुलिस पूरे मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।.
मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि छड़ायल गैस गोदाम रोड नूर मोहम्मद की पत्नी रेहाना ने पुलिस में ताहिर देते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी नेतृत्व में 100-200 लोगों की भीड़ उनके घर के बाहर इकट्ठा हुई.इस दौरान धार्मिक पाठ का आयोजन किया गया.जिसके बाद उनके घर में तोड़फोड़ और वाहनों में आगजनी की गई.
रेहाना ने बताया कि 26 सितंबर को उनके पति नूर मोहम्मद अपनी दुकान पर काम करने वाली महिला के घर किसी काम से गए थे. वहां रहने वालों ने इस पर आपत्ति जताई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर गलत प्रचारित कर भीड़ इकट्ठा किया गया.बीजेपी नेता ने लोगों को हनुमान चालीसा गायन के लिए उनके घर के सामने एकत्र होने का आह्वान किया गया.27 सितंबर को नेता के नेतृत्व में भीड़ ने नूर मोहम्मद के घर और दुकान के बाहर इकट्ठा होकर उनकी दुकान का ताला तोड़ दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया.।
दुकान और घर तोड़फोड़ की और घर के अंदर रखी तीन बाइकों में आग लगा दी गई. और घर को जलाने का प्रयास किया गया.लेकिन पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू कर बीच-बचाव किया।.
रेहाना ने बताया कि इन लोगों ने धार्मिक नारे लगाते हुए उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पटना के समय से उसका परिवार दहशत में है और इधर-उधर पनाह ले रहा है.। रेहाना ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।.
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि महिला की तहरीर पर बीजेपी नेता सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी, तोड़फोड़ और बलवा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।. मुकदमे में कुछ महिलाएं भी शामिल है मामले की जांच शुरू कर दी गई है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Back to top button
close