वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

Varanasi Weather : वाराणसी में 24 डिग्री तक पहुंचा पारा, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त, जानिये आगे के मौसम का हाल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। इससे मौसम शुष्क हो गया है। वहीं तापमान में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने 6 और 7 फरवरी को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास जरूर बना हुआ है, लेकिन दोपहर में धूप तीखी होने लगी है।

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण कुछ हद तक नियंत्रित रह सकता है। हालांकि, मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button