
AIRA NEWS NETWORK – नगीना देहात क्षेत्रान्तर्गत रावलहेडी फाटक बुन्दकी रोड नगीना के पास एक ब्रैजा कार न0 यूके 07 DD 5002 के चालक द्वारा मो0सा0 नं0 यूपी 20 z 8853 को टक्कर मार दी जिसमें मोटर साइकिल सवार 1- मोन्टी उम्र 25 वर्ष पुत्र रोहताश 2- जोनी उम्र 21 वर्ष पुत्री रोहताश नि0गण ग्राम मेदपुरा सुल्तानी थाना नगीना देहात बिजनौर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा श्रीमती छाया पत्नी छतरपाल नि0 जामापुर जगील थाना स्योहारा घायल हो गयी ।
सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा मृतको के शवो को पंचायतनामे के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। गाड़ी के चालक राजेन्द्र कुमार जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी निवासी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया गया है तथा गाड़ी को थाने लाया गया है।यातायात व कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही है।


















