
AIRA NEWS NETWORK – जालौन के माधवगढ़ विधानसभा के कोंच में ओवैसी ने बीजेपी और सपा पर जमकर जुबानी हमला बोला है। अपने भाषण में ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कम पढ़े लिखे लोग अल्पसंख्यक समाज के मुसलमान हैं। सबसे ज्यादा गरीब और बेरोजगार भी इसी समाज के लोग हैं। भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का नारा झूठा है।
ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कम पढ़े लिखे लोग अल्पसंख्यक समाज के मुसलमान हैं। सबसे ज्यादा गरीब और बेरोजगार भी इसी समाज के लोग हैं। भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का नारा झूठा है। ओवैसी ने कहा कि मोदी और योगी लंबी लंबी छोड़ते हैं और अब आपको उन्हें छोड़ना होगा। उधर, सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा को सिर्फ मुस्लमानों का वोट चाहिए होता है, लेकिन राज इनका परिवार करता है। सभी पार्टियां सिर्फ मुसलमानों को छलने का काम किया है।
Uttar Pradesh | Until the people send back Yogi Adityanath to Gorakhpur and Akhilesh Yadav to Saifai, there will not be any welfare of underprivileged, backward, and minority sections of the society: Lok Sabha MP & AIMIM chief Asaduddin Owaisi at a rally in Jalaun pic.twitter.com/KdroqmB3uq
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 18, 2022
यूपी में तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान 59 सीटों पर वोट पड़ने जा रहे हैं। तीसरे चरण में सेंट्रल यूपी के यादव बेल्ट और बुंदेलखंड इलाके की 59 सीटों पर वोट डाला जाएगा। तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद जिले कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिले की 59 सीटें हैं। बृज और यादव बेल्ट के 7 जिले तो बुंलेदखंड के भी 5 जिले शामिल हैं।


















