उत्तरप्रदेश
Trending

नेचर लाइट छूट पर देगी गांव गांव सोलर प्रोडक्ट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

फतेहपुर/अम्बापुर: नेचर लाइट के यूपी हेड कपूर सिंह के नेतृत्व में अम्बापुर स्थित डॉ ओम प्रकाश जी के कार्यालय में जिला संयोजक देवब्रत त्रिपाठी ने रोजगार के लिए आये हुए ग्राम सौर मित्रो को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में घर घर छूट में दिए जा रहे सौर उत्पादों की विस्तृत जानकारी, सौर ऊर्जा की उपयोगिता और होने वाले पर्यावरण लाभ के बारे में बताया गया। एग्री सोलर पंप, सोलर होम लाइट सिस्टम आदि विद्युत बचाने और बिजली के पूर्ण विकल्प के रूप में सोलर की उपयोगिता के बारे में अवगत कराया गया।

अतिथि डॉ ओम प्रकाश ने बताया कि आप आज कैसे शुरुआत करके ग्राहक और सौर मित्र का उज्जवल भविष्य बना सकते हैं। आने वाले समय मे सर्वाधिक युवाओं को रोजगार देने की संभावना है सौर ऊर्जा क्षेत्र में इस पर जोर दिया। नेचर लाइट के यूपी हेड कपूर सिंह ने प्रोडक्ट की जानकारी और सौर मित्र को मिलने वाले छूट, पारिश्रमिक, रिवॉर्ड और अन्य फायदे के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि महिलाएं इस क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं। पूर्व में निष्पक्ष देव इंटर कॉलेज गुरसंडी में ग्राम सौर मित्र प्रशिक्षण की शुरूआत हुई थी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कपूर सिंह, देवब्रत त्रिपाठी, डॉ ओमप्रकाश, अजय, संदीप, टिंकू प्रसाद, देवराज, सतिन्द्र, मनीष, खुर्शीद आलम, जितेंद्र, मनीष आदि सभी को प्रशिक्षण पूर्व मास्क वितरित किया गया।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button