नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

नेशनल सोल्जर परिवार ने कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को किया जागरूक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगर नजीबाबाद- कोरोना महामारी से बचाव के लिए नेशनल सोल्जर परिवार की ओर से कोरोना जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, रैली का आयोजन नेशनल सोल्जर समाचार पत्र के संपादक एवं आईरा के नगर उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल व उनकी टीम तथा साथी पत्रकारों द्वारा किया गया।

लोगों को जागरूक करने के लिए कोरोना का एक प्रतिरूप बनाकर रैली द्वारा प्रतिरूप को शहर के मुख्य चौराहों से निकाला गया, तथा कोरोना के प्रतिरूप ने लोगों को मास्क लगाने की अपील की तथा 2 गज की दूरी का पालन करने के लिए कहा गया। रैली थाना परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य चौराहों से निकलती हुई सराय चौकी रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई । रैली में सभी पत्रकार बंधु उपस्थित रहे जिसमें नेशनल सोल्जर के संपादक संजय अग्रवाल, हिमांशु तायल, अनुज शर्मा, सरफराज़ अहमद, सरफराज अहमद मंगल भूमि, सोनू आदित्य, शमीम सिद्दीकी, संतोष गुप्ता, मनोज खन्ना, मनित सिंह, शहज़ाद मालिक, मुशर्रफ, नईम अहमद, कमल उर्फ कोरोना, आरजू परवीन व पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।

सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button