एक शाम मौ. रफ़ी के नाम संगीतमय कार्यक्रम मेँ म्यूजिक लवर्स के कलाकारों ने मचाई धूम

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन )विश्व के सबसे महान पार्श्व गायक, सुरों के सरताज, विश्व रत्न स्वर्गीय मो. रफ़ी साहब की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर काशीपुर (उत्तराखंड) गौड़ ब्राह्मण सभा भवन मेँ क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच म्यूज़िक लवर्स ग्रुप द्वारा एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


इस श्रद्धांजलि समारोह में रफ़ी साहब के अमर गीतों को सुरों और भावनाओं के संगम के साथ प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत एडवोकेट सौरभ शर्मा के गीत “ना फनकार तुझसा तेरे बाद आया” से हुई जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।मंच का संचालन शुभ्रा शर्मा द्वारा सफलता पूर्वक किया गया।

कार्यक्रम मेँ अपनी गायकी का जादू बिखेरने वाले कलाकारों मेँ मोहम्मद नफीस सिद्दीकी, प्रेम शर्मा, शाकिर सिद्दीकी, कुलदीप श्रीवास्तव, अबरार अहमद, कु.दिया वर्मा, डॉ. जावेद असलम, कु.गौरी शर्मा, ललित पंत के अतिरिक्त संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र Husband और संस्था के संस्थापक रिज़वान किशोर ने अपने अपने बेहतरीन गीतों के माध्यम से स्व रफ़ी साहब की मधुर यादों को जीवंत करते किया और सुरों की इस अनुपम भेंट के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम मेँ संस्था की संरक्षक सदस्य श्रीमती अलका पाल ने शुरुआत से अंत तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराईअन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों मेँ संस्था के अन्य संरक्षक सदस्य भारत के सुप्रसुद्ध शायर इक़बाल अदीब, एड. हरीश सिंह, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशररफ हुसैन, वरिष्ठ कोंग्रेसी एवं नवचेतना मंच के प्रसिद्ध गायक विमल गुडिया, काशीपुर बार एसो. के अध्यक्ष अवधेश चौबे, एड. सतपाल सिंह बल विकल्प गुडिया, एवं मंसूर अली मंसूरी अतिथि के रूप मेँ आदि कार्यक्रम मेँ मौजूद रहें. कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी के रूप में श्री अनिल शर्मा जी भी अंत तक कार्यक्रम का मजा लेते दिखाई दिए कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल रफ़ी साहब की स्मृति को सम्मानित करना था, बल्कि नई पीढ़ी को उनके संगीत के समृद्ध योगदान से भी अवगत कराना था।


उनकी गायकी की विरासत आज भी उतनी ही ताज़ा और प्रेरणादायक है, जितनी उनके जीवनकाल में थी.। म्यूजिक लवर्स का ये कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा तथा उपस्थित जनसमूह द्वारा बारम्बार तालियो की गढ़ गढ़ाहट के साथ सराहा गया। आपको बता दें की म्यूजिक लवर्स क्लब सन 2023 से संगीत की सेवा में लगा हुआ है जो की नई प्रतिभाओं को सवारने,निखारने और मंच तक पहुंचाने का काम करता आ रहा है.। इसी श्रेणी में गत रात्रि यह कार्यक्रम “एक शाम मोहम्मद रफी के नाम बेहद कामयाब रहा”।


















