कन्नौज – गाय माता हमारी संस्कृति एवं पूंजी हैं, इनको स्वस्थ्य एवं संरक्षित करना हमारा कर्तव्य। गौशालाओं के पशुओं को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। भूसा एवं हरा चारा हेतु आवश्यक प्रबंध पूर्व से ही सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र द्वारा विकास खण्ड उमर्दा के अंतर्गत ग्राम रामपुर मझिला स्थित गौशाला पर गोपाष्टमी के अवसर पर सभी गौवंशों को पूजते हुए उन्हें गुड़ एवं फल आदि खिला कर उपस्थित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने वृहद गौसंरक्षण केंद्र पर मौजूद कुल 148 गौवंशों के स्वास्थ्य को देख वहां सभी स्वस्थ पाए गए एवं उन्होंने सर्दी के दृष्टिगत सभी गौवंशों पर बोरे आदि उड़ाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश पशुचिकित्सा अधिकारी को दिए। उन्होंने गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला में गौवंशों के टीका लगाकर माला पहना पूजन कर सभी गौवंशों को गुड़, फल आदि खिलाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने समय में से कुछ समय गौशालाओं में रहने वाले गौवंशों को भी दें जिससे उनकी देखभाल एवं उनके उत्थान हेतु सकारात्मक सोच व्यक्तियों के मन में उत्पन्न हो।
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री आर0एन0 सिंह, खण्ड विकास अधिकारी श्री डी0आर0यादव एवं अपर जिला पंचायतराज अधिकारी ने भी पूजन कर गौवंशों को फल आदि खिलाया। मौके पर संवंधित ग्राम विकास अधिकारी व अन्य ग्राम वासी उपस्थित थे जिनके द्वारा भी गौवंशों को फल आदि खिलाये ।






