उत्तरप्रदेश
Trending

एसपी रेलवे अर्पणा गुप्ता के कुशल मार्ग निर्देशन में जीआरपी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुज़फ्फरनगर – पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद अनुभाग अर्पणा गुप्ता के कुशल मार्ग निर्देशन में तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी गाजियाबाद सुदेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी जीआरपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार एवं एस आई एम पी सिंह व उनकी टीम के द्वारा एक अत्यंत ही सराहनीय गुड वर्क को अंजाम दिया गया है।इस गुड वर्क में जीआरपी थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर नशे के कारोबार करने वाले को गिरफ्तार किया है जिसके पास बड़ी संख्या में अवैध नशे का जखीरा था।

जीआरपी थाना पुलिस के इस बेहतरीन गुड वर्क पर उच्च अधिकारियों ने पूरी टीम की पीठ थपथपाई है और शाबाशी दी है। पुलिस इस केस की गहनता के साथ जांच कर रही है और हर बिंदु से यह भी जानने का प्रयास कर रही है की इस पकड़े गए अपराधी के संबंध किससे है और यह नशे का कारोबार कहां से और किसके इशारे पर संचालित कर रहा था।सभी तथ्यों पर बारीकी के साथ पुलिस की गहनता से जांच चल रही है हो सकता है कि पुलिस इसमें कुछ और चौकाने वाले परिणाम भी सामने लाकर रख दे।

आज थाना प्रभारी जीआरपी रेलवे संजय कुमार ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक महेंद्र पाल सिं, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कोस्टेबल शिवम त्यागी, कॉन्स्टेबल योगेश कुमार द्वारा सुरक्षा कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सघन चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म 1 रेलवे स्टेशन पर एक अभियुक्त असलम पुत्र सज्जाद निवासी लखनोरी थाना देवरिया जनपद मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता किशनपुरा सेक्टर 12/ 22 नोएडा जिला गौतम बुध नगर के पास से करीब 16 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गये गांजे की कीमत करीब 160000 बताई जा रही है।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button